Posts

अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में भोपाल डिप्टी कलेक्टर को सौंपा छात्रों की छात्रवृत्ति एव आवास सहायता राशि के आवंटन को लेकर ज्ञापन।

Image
  आज अहिरवार समाज संघ के तत्वाधान में भोपाल डिप्टी कलेक्टर महोदया श्रीमती निशा बांगरे जी को मुख्यमंत्री महोदय के नाम छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता राशि आवंटित करने के लिए ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन सौंपते समय अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी एवं अजाक्स छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष बड़े भैया देवेंद्र सूर्यवंशी जी ,राष्ट्रीय कार्यालय सचिव  व मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार जी, भोपाल जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राजू भारतीय जी ,मुरैना छात्र संघ जिला अध्यक्ष दिनेश दंडोतिया जी और अन्य साथी उपस्थित रहे। #इंजीनियर_अजय_अहिरवार #erajayahirwar #अहिरवार_समाज_संघ_भारत 

चमड़े के नोट व सिक्के चलाने वाले चमरदल महल के राजा की ऐतिहासिक धरोहर हो रही जर्जर।

Image
*इटारसी*। सतपुड़ा के जंगलों के बीच तवा बांध की तलहटी किनारे मौजूद राजा चमरदल का ऐतिहासिक किला पुरातत्व विभाग एवं सरकार की उपेक्षा का शिकार है। प्राचीनकाल के गौरवशाली इतिहास एवं चमरदल वंश की यादों को समेटे खड़े इस किले को पर्यटन के नक्शे पर जीवंत कर इसे अच्छा हैरीटेज बनाया जा सकता है, लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के चलते यह किला नक्शे से ही गायब है। इस मामले में अहिरवार समाज के कार्यकर्ता अब आगे आए हैं और इस धरोहर को बचाने के लिए मुहिम शुरू करने जा रहे हैं। *क्या है प्राचीन इतिहास* इतिहास के जानकार बताते हैं कि तवा नदी पर जहां तवा बांध मौजूद है। उसके पास मेन केनाल नहर के दाईं ओर करीब 20 एकड़ जमीन पर चमरदल राजा का किला मौजूद है, जो पुरातत्व विभाग की अनदेखी के चलते खंडहर में तब्दील हो चुका है। महल के समीप पानी के कुंड एवं बाबड़ी बनी हुई है जो लगभग 50 फीट गहरी थी और रखरखाव न होने से अब विलुप्त हो रही है। प्राचीन बावड़ी के समीप अंदर स्नान कुंड था जहां रानियां स्नान किया करती थीं। इसी कुंड से एक गुप्त रास्ता था जो तवा नदी के उस पार जाता था। नदी के दूसरे पार भी महल व चमाराज्य के अन्य भवन बने हुए हैं अब...

अहिरवार समाज संघ भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक भोपाल के गांधी भवन में संपन्न हुई।

Image
भोपाल- अहिरवार समाज संघ भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 26 सितंबर 2021 को भोपाल के गांधी भवन में आयोजित की गई जिसमें अहिरवार समाज संघ भारत के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी , राष्ट्रीय सचिव मध्य प्रदेश प्रभारी श्री सिंह बौद्ध जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री कमल सिंह अहिरवार जी , मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्री एम एल वर्मा जी (पूर्व डीएसपी ),कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री एन एस वर्मा जी, राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी  डॉक्टर देवेंद्र सूर्यवंशी जी ,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय अहिरवाल जी, मध्य प्रदेश लीगल सेल प्रभारी एडवोकेट अनीता सिंह जी ,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पर्वत सिंह अहिरवार जी , राष्ट्रीय कार्यालय सचिव व  मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार जी बैठक मुख्य रूप से उपस्थित हुए जिसमें राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन और समाज पर हो रहे अत्याचारों पर चर्चा की । तथा सभी पदाधिकारियों से राष्ट्रीय अधिवेशन के संबंध में अपने सुझाव रखे  तथा समाज पर हो रहे अन्याय अत्याचारो पर अपनी बात रखी तथा सभी की सहमति से राष्ट्रीय प...

कोल्हापुर के महाराजा व महान समाज सुधारक छत्रपति शाहूजी महाराज जी की जीवनी-

Image
आरक्षण व्यवस्था के जनक, समाज सुधारक व कोल्हपुर के शाहू (जिन्हें राजर्षि शाहू महाराज, छत्रपति शाहू महाराज या शाहू महाराज भी कहा जाता है) मराठा के भोंसले राजवंश के (26 जून, 1874 - 6 मई, 1922) राजा (शासनकाल 1894 - 1900) और कोल्हापुर की भारतीय रियासतों के महाराजा (1900-1922) थे। उन्हें एक वास्तविक लोकतान्त्रिक और सामाजिक सुधारक माना जाता था। कोल्हापुर की रियासत राज्य के पहले महाराजा, वह महाराष्ट्र के इतिहास में एक अमूल्य मणि था। सामाजिक सुधारक ज्योतिराव फुले के योगदान से काफी प्रभावित, शाहू महाराज एक आदर्श नेता और सक्षम शासक थे जो अपने शासन के दौरान कई प्रगतिशील और पथभ्रष्ट गतिविधियों से जुड़े थे। 1894 में अपने राजनेता से 1922 में उनकी मृत्यु तक, उन्होंने अपने राज्य में निचली जाति के विषयों के कारण अथक रूप से काम किया। जाति और पन्थ के बावजूद सभी को प्राथमिक शिक्षा उनकी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में से एक थी। प्रारम्भिक जीवन उनका जन्म कोल्हापुर जिले के कागल गाँव के घाटगे शाही मराठा परिवार में 26 जून, 1874 में जयश्रीराव और राधाबाई के रूप में यशवन्तराव घाटगे के रूप में हुआ था। जयसिंहराव घा...

अहिरवार समाज संघ भारत के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश सुर्यवंशी जी के नेतृत्व में विदिशा जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी पुलिस बल के साथ कुरवाई के ग्राम पिकलोन में हुई हत्या के पीड़ित परिवार से मिले।

Image
भोपाल:- आज अहिरवार समाज संघ भारत के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष  डॉक्टर  जगदीश सूर्यवंशी जी  उनके साथ पदाधिकारी व कार्यकर्ता  कुरवाई के पिकलोन में हुई घटना के मृतक हरप्रसाद अहिरवार के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे । । ग्राम पिकलोन में अनुसूचित जाति  वर्ग के व्यक्ति हरप्रसाद अहिरवार व उसके परिवार के साथ   कुछ सवर्णों के द्वारा  मारपीट की। आरोपियो के द्वारा जमीन रविदास व शिवपर्वती मंदिर की जमीन  की बाउंड्री को लेकर हरप्रसाद अहिरवार की हत्या कर दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी के नेतृत्व मृतक हरप्रसाद अहिरवार के परिजनों से मिले एवं घटना की एसपी महोदय से विस्तृत चर्चा हुई मौके पर घटना की जांच कर रहे डीएसपी श्री सौरभ तिवारी जी क्षेत्र के थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे जिसको लेकर  डी.एस.पी. श्री सौरभ तिवारी, कुरवाई टी आई श्री विजेंद्र मस्कोले, आदि प्रशासनिक अधिकारियों से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की चर्चा क हुई। तथा पीड़ित परिवार से घटनास्थल पर पहुंच क...

महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जीवन परिचय:-

Image
 महात्मा ज्योतिबा  फूले जयन्ती 11 April 2021 की  हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें ✍️✍️ नाम : महात्मा जोतिराव गोविंदराव फुले जन्म : ११ अप्रैल १८२७ पुणे पिता : गोविंदराव फुले माता : विमला बाई विवाह : सावित्रीबाई फुले         महात्मा ज्योतिबा फुले (ज्योतिराव गोविंदराव फुले) को 19वी. सदी का प्रमुख समाज सेवक माने जाते हैं। उन्होंने भारतीय समाज में फैली अनेक कुरूतियों को दूर करने के लिए सतत संघर्ष किया. अछुतोद्वार, नारी-शिक्षा, विधवा – विवाह और किसानो के हित के लिए ज्योतिबा ने उल्लेखनीय कार्य किया है. आरंभिक जीवन :         उनका जन्म 11 अप्रैल  1827  को सतारा महाराष्ट्र , में हुआ था. उनका परिवार बेहद गरीब था और जीवन-यापन के लिए बाग़-बगीचों में माली का काम करता था. ज्योतिबा जब मात्र  एक वर्ष के थे तभी उनकी माता का निधन हो गया था. ज्योतिबा का लालन – पालन सगुनाबाई नामक एक दाई ने किया. सगुनाबाई ने ही उन्हें माँ की ममता और दुलार दिया. 7 वर्ष की आयु में ज्योतिबा को गांव के स्कूल में पढ़ने भेजा गया.          जाति...

अहिरवार समाज संघ के पूर्व प्रदेश महासचिव स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह चौधरी की तृतीय पुण्यतिथि आरोन में मनाई गई*

Image
*अहिरवार समाज संघ के पूर्व प्रदेश महासचिव स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह चौधरी की तृतीय पुण्यतिथि  आरोन में मनाई गई* दिनांक 21 मार्च 2021 को अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में *स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह चौधरी पूर्व प्रदेश महासचिव  की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धांजलि समारोह अहिरवार समाज धर्मशाला आरोन जिला गुना पर स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह चौधरी की पुत्री कुमारी पूजा चौधरी प्रदेश महासचिव के द्वारा रखा गया जिसमें मुख्य रुप से अहिरवार समाज संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी सम्मिलित हुए।* तथा युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र सूर्यवंशी , राष्ट्रीय कार्यालय सचिव व मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर  अजय अहिरवार  ,राष्ट्रीय अनुशासन समिति सदस्य श्रीमती पार्वती अहिरवार  ,नाजी प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह रसोनिया  ,प्रदेश सचिव चंद्र प्रकाश अहिरवार  ,भोपाल संभाग अध्यक्ष महाराज सिंह सूर्यवंशी , विदिशा जिला अध्यक्ष बबलू अहिरवार  ,ग्वालियर संभाग अध्यक्ष  अशोक जाटव , गुना जिला अध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल अहिरवार ,युवा प्रकोष्ठ ग्वाल...