*मीडिया प्रभारी मध्यप्रदेश इंजीनियर अजय अहिरवार जी को अतिरिक्त प्रभार के रूप में राष्ट्रीय कार्यालयीन सचिव की जिम्मेदारी मिली* अहिरवार समाज संघ भारत की प्रांतीय बैठक दिनाँक 17/1/2021 के सर्वसम्मति से पारित निर्णय उपराँत इंजीनियर श्री अजय अहिरवार जी मीडिया प्रभारी मप्र को अतिरिक्त प्रभार के रूप में अहिरवार समाज संघ भारत के कार्यालयीन सचिव के पद की राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी जी द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई ।नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यालयिन सचिव जी को सभी प्रांतों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई दी गई। युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र सूर्यवंशी जी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश इंजीनियर अजय अहिरवाल जी ,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान आर डी वर्मा जी, मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष एम एल वर्मा जी ,कार्यवाहक अध्यक्ष नारायण सिंह वर्मा जी ,राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी रामनारायण एरवाल जी , राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता सूर्यवंशी जी , पंकज अहिरवार दुर्गा प्रसाद चौधरी कृष्णा चौधरी अंकित गोलियां भरत अहिरवार , बबलू अ...
*इटारसी*। सतपुड़ा के जंगलों के बीच तवा बांध की तलहटी किनारे मौजूद राजा चमरदल का ऐतिहासिक किला पुरातत्व विभाग एवं सरकार की उपेक्षा का शिकार है। प्राचीनकाल के गौरवशाली इतिहास एवं चमरदल वंश की यादों को समेटे खड़े इस किले को पर्यटन के नक्शे पर जीवंत कर इसे अच्छा हैरीटेज बनाया जा सकता है, लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के चलते यह किला नक्शे से ही गायब है। इस मामले में अहिरवार समाज के कार्यकर्ता अब आगे आए हैं और इस धरोहर को बचाने के लिए मुहिम शुरू करने जा रहे हैं। *क्या है प्राचीन इतिहास* इतिहास के जानकार बताते हैं कि तवा नदी पर जहां तवा बांध मौजूद है। उसके पास मेन केनाल नहर के दाईं ओर करीब 20 एकड़ जमीन पर चमरदल राजा का किला मौजूद है, जो पुरातत्व विभाग की अनदेखी के चलते खंडहर में तब्दील हो चुका है। महल के समीप पानी के कुंड एवं बाबड़ी बनी हुई है जो लगभग 50 फीट गहरी थी और रखरखाव न होने से अब विलुप्त हो रही है। प्राचीन बावड़ी के समीप अंदर स्नान कुंड था जहां रानियां स्नान किया करती थीं। इसी कुंड से एक गुप्त रास्ता था जो तवा नदी के उस पार जाता था। नदी के दूसरे पार भी महल व चमाराज्य के अन्य भवन बने हुए हैं अब...
*अहिरवार समाज संघ के पूर्व प्रदेश महासचिव स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह चौधरी की तृतीय पुण्यतिथि आरोन में मनाई गई* दिनांक 21 मार्च 2021 को अहिरवार समाज संघ के तत्वधान में *स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह चौधरी पूर्व प्रदेश महासचिव की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धांजलि समारोह अहिरवार समाज धर्मशाला आरोन जिला गुना पर स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह चौधरी की पुत्री कुमारी पूजा चौधरी प्रदेश महासचिव के द्वारा रखा गया जिसमें मुख्य रुप से अहिरवार समाज संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी सम्मिलित हुए।* तथा युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र सूर्यवंशी , राष्ट्रीय कार्यालय सचिव व मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार ,राष्ट्रीय अनुशासन समिति सदस्य श्रीमती पार्वती अहिरवार ,नाजी प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह रसोनिया ,प्रदेश सचिव चंद्र प्रकाश अहिरवार ,भोपाल संभाग अध्यक्ष महाराज सिंह सूर्यवंशी , विदिशा जिला अध्यक्ष बबलू अहिरवार ,ग्वालियर संभाग अध्यक्ष अशोक जाटव , गुना जिला अध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल अहिरवार ,युवा प्रकोष्ठ ग्वाल...
Comments
Post a Comment